पौड़ी: उत्तरांचल फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन, उत्तराखंड जनपद पौड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया से मुलाकात कर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यालय पौड़ी में कार्मिकों के लिए संघ भवन निर्माण हेतु भूमि चयन के संबंध में जिलाधिकारी से विस्तृत चर्चा की। संगठन के प्रतिनिधियों ने बताया कि इस संबंध में पूर्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी से भूमि उपलब्ध कराने को लेकर सहमति प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी की सहमति मिलने के बाद भूमि आवंटन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही गई थी।
जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि इस विषय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी से आख्या प्राप्त कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी और भूमि आवंटन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस अवसर पर संगठन की ओर से संजय नेगी, रेवती नंदन डंगवाल, दीपक गोडीयाल, दीपक नेगी, कुलदीप राणा, अंकित भट्ट, संदीप भट्ट, मनोज घिल्डियाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।



