गाजियाबाद: खोड़ा मकनपुर नगर पालिका परिषद में हेमंत जोशी के मनोनीत सभासद बनने पर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। राज्यपाल द्वारा सभासद मनोनीत किए जाने के बाद उनके आवास पर भाजपा पदाधिकारियों, उत्तराखंड समाज के प्रबुद्धजनों, पड़ोसियों एवं युवा साथियों ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी और जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों के साथ हेमंत जोशी का स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों ने उन्हें माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और खुशी में जमकर नृत्य किया। स्वागत करने वालों में उत्तराखंड जन कल्याण विकास समिति खोड़ा के अध्यक्ष जगदीश भट्ट, पूर्व अध्यक्ष दिवान सिंह लटवाल, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण रावत, जयपाल पुंडीर, मुकेश गिरी, भाजपा नेत्री कविता कारगेती, भाजपा नेता पृथ्वी डागर, उत्तराखंड समाज से बृजमोहन गुसाई, गोपाल पांडे, हंसादत्त बेलवाल, गोपाल पांडे, गोपाल नेगी, बिशन सिंह नेगी, दीपा जोशी, रमेश नैलवाल, बिशन पांडे, पंडित जुयाल, पंडित हरीश जोशी, पंडित रमेश करगेती, भुवन जोशी, हरीश जोशी, हरेंद्र डागर, पूर्व वार्ड मेम्बर लीलाधर मठपाल, दलवीर रावत, मंजू खुलबे, हिमांशु खुलबे, कपिल मठपाल, मुरारी साहू, विजय गौर, पंकज बिष्ट, जॉय मठपाल, बिजेन्द्र चौधरी, अरुण चौधरी, प्रकाश रावत, पुराना भट्ट, पवन भट्ट, रमेश बिष्ट और भारी मात्रा में आस पड़ोस के मित्रगण शामिल रहेI
अपने संबोधन में हेमंत जोशी ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, विधायक संजीव शर्मा एवं सांसद अतुल गर्ग का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक शिक्षित युवा पर भरोसा जताया है, जिसे वह पूरी निष्ठा से निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह सबसे पहले खोड़ा क्षेत्र की प्रमुख समस्या—पानी की कमी—को नगर पालिका में मजबूती से उठाएंगे।
हेमंत जोशी ने अपने राजनीतिक सफर का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में छात्र जीवन के दौरान एबीवीपी से जुड़कर सामाजिक कार्यों की शुरुआत की थी। इसके बाद 2018 से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाते हुए बूथ स्तर से लेकर महानगर सोशल मीडिया संयोजक जैसे विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया।
उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के युवाओं और उत्तराखंड समाज में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि एक शिक्षित और सक्रिय युवा के जनप्रतिनिधि बनने से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।



