श्रीनगर गढ़वाल: नगर निगम श्रीनगर के सभागार मे रविवार को साहित्यकार राकेश मोहन कंडारी के काव्य संग्रह “इन्कलाब आणु चा” का भव्य विमोचन नगर निगम श्रीनगर की महापौर आरती भंडारी द्वारा किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरती भण्डारी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्द रंगकर्मी डा० डी० आर० पुरोहित ने की। रैमासी लोक साहित्य मंच श्रीनगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि महापौर आरती भण्डारी, प्रसिद्ध रंगकर्मी डी.आर. पुरोहित, पार्षद प्रवेश चमोली, पार्षद कैप्टेन दिनेश पटवाल, प्रधानाचार्य राइका. महेंद्र सिंह नेगीको बैज अलंकरण माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया.
विज्ञान के चर्चित शिक्षक एवं कवि आश्विनी गौड द्वारा साहित्यकार राकेश मोहन कण्डारी के रचना संसार एवं जीवन परिचय से सभी को अवगत कराया गया। इस अवसर पर रैमासी लोक साहित्य मंच द्वारा कला एवं साहित्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे साहित्यकारों एवं शिक्षको को सम्मानित किया गया। आश्विनी गौड़, कला शिक्षक दीपक नेगी, गणित के उत्कृष्ट शिक्षक डा० हर्षमणि पाण्डेय, बाल साहित्यकार मनोहर चमोली, चन्द्र दीप्ति के सम्पादक विनोद भट, ज्योतिष के प्रकांड विद्वान डा० अखिलेश चमोला, अपना जिला रुद्रप्रयाग के यूरो चीफ प्रकाश रावत, समाजसेवी अरविन्न दरमोड़ा, कवियत्री पूनम नेगी, पंकज मुयाल, पंडित जगदम्वा प्रसाद जसोला आदि को सम्मानित किया गया।
महापौर आरती भण्डारी ने राकेश मोहन कंडारी की इस रचना को उत्कृष बताते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी। प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह नेगी ने राकेश मोहन कण्डारी को वहुआयामी व्यक्तित्व बताते हुए उन्हें इस शानदार रचना के लिए हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर पूर्वजिला पंचायत सदस्य लखपत सिंह भडारी, अश्विनी गोड, रंगकमी डा० डीआर पुरोहित, कलश के संस्थापक ओपी सेमवाल, नगर निगम पार्षद प्रवेश चमोली, डा० शिवराज सिंह रावत आदि ने बधाई देते हुये अपने विचार विचार व्यक्त किये।
कार्यक्रम में जीआईसी स्वीत के शिक्षक प्रवीण कुमार भट्ट, राहुल लिंग्वाल, महेश्वर प्रसाद उनियाल, राजकीय शिक्षक संघ ब्लॉक खिर्सू के अध्यक्ष अव्वल सिंह पुंडीर, सीता देवी, कुलदीप रावत, अनिता रावत, सरिता बडथ्वाल, एडवोकेट सानिध्य बडथ्वाल, रोहन वर्त्वाल, निरुपमा कण्डारी, पूजा पंवार, आराध्या पंवार, शिक्षक ऋषि सेमवाल, रामचन्द्र भट्ट, राजेन्द्र रावत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में रैमासी लोक साहित्य मंच श्रीनार के उपाध्यक्ष डा० शिवराज रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन कलश संस्था के संस्थापक प्रधानाचार्य ओमप्रकाश सेमवाल ने किया।



