रुद्रप्रयाग: राजकीय महाविद्यालय जखोली के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा आयोजित विभागीय परिषद् के अंतर्गत पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग द्वारा आयोजित निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

अर्थशास्त्र विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए दो प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं।

निबंध प्रतियोगिता में कोमल सकलानी ने प्रथम, दिया मेंगवाल ने द्वितीय तथा शीतल नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अनीषा राणा प्रथम, अंकिता द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।

इस अवसर पर डॉ. दिनेश सिंह नेगी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में सहभागिता से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उनकी अभिव्यक्ति क्षमता में भी वृद्धि होती है।

कार्यक्रम में डॉ. नन्द लाल, डॉ. सुभाष कुमार, श्री कैलाश बुटोला सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सुमन, आशीष अनुराग सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सहभागिता की।