Delhi NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में अगले कुछ घंटों में धूल भरी आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR के लिए धूल भरी आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 2-3 घंटों में राजस्थान और हरियाणा की ओर से उठी भारी धूल दिल्ली पहुंच सकती है। पश्चिम की तरफ से उठा यह तूफान राजस्थान, हरियाणा से होते हुए दिल्ली-एनसीआर की तरफ बढ़ रहा है। 50 KMph तक तेज हवाएं चलने और विजिबिलिटी कम होने की आशंका है।
मौसम विभाग यानी IMD ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 3 घंटों के अंदर दिल्ली में धूल भरी आंधी आ सकती है। यह तूफान 2 घंटे में दिल्ली तक पहुंचेगा और रात 8 से 10 बजे तक असर दिखाता रहेगा। यह तूफान पश्चिम दिशा से शुरू हुआ है और अभी दिल्ली-NCR की तरफ बढ़ रहा है। रास्ते में यह राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश को भी अपनी चपेट में लेगा। हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसकी वजह से आसमान में धुंध छा सकता है और विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है।
इस तूफान का एक और बड़ा असर होगा। हवा की क्वालिटी यानी AQI भी खराब होने की आशंका है। वैसे ही धूल-रेत भरी हवा में सांस लेना मुश्किल होता है, उसपर AQI गिरने से दिल्लीवासियों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। फिलहाल यह तूफान पश्चिम से आगे बढ़ना शुरू हो चुका है और दिल्ली-NCR की तरफ तेजी से आ रहा है।
भीषण गर्मी से तप रही दिल्ली
दिल्ली-NCR में पिछले कुछ दिनों से लगातार तापमान 40 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में गर्मी और तेज हवाओं का असर और बढ़ सकता है। रविवार को दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न मौसम स्टेशनों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। रिज और आयानगर स्टेशनों पर सबसे अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लोधी सड़क पर अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम में 43.7 डिग्री सेल्सियस और सफदरजंग में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। IMD ने अगले तीन दिनों के लिए हीटवेव और तेज सतही हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं राजधानी की हवा शाम चार बजे ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जहां AQI 205 रिकॉर्ड किया गया।
तीन दिन लू का अलर्ट
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के साथ ही NCR के अलग-अलग स्थानों पर सोमवार से तीन दिन 25, 26 और 27 मई को लू चलने की स्थिति रहेगी। इसको लेकर तीनों दिन येलो अलर्ट जारी किया गया है। दोपहर से शाम के बीच आंधी और गरज के साथ बादल छा सकते हैं। इन तीनों ही दिन तेज हवाएं चलेंगी, जिनकी गति 20-30 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। दिन के दौरान कभी-कभी हवा के झोंकों की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक भी जा सकती है।
28 मई से तीन दिन आंधी-बारिश का अनुमान
IMD के अनुसार, सोमवार से तीन दिन 25, 26 और 27 मई को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किए जाने का अनुमान है। मौसम विभाग ने 28 मई से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में मौसम बदलने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार, 28, 29 और 30 मई को दिल्ली एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इन तीनों ही दिन गरज चमक और आंधी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।



