पौड़ी। (जगमोहन डांगी)

सतपुली के रामलीला मैदान में कुंज नवयुवती ट्रस्ट (सतपुली) द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पूर्व छात्र मिलन समारोह का आयोजन किया गया।  इस दौरान कार्यक्रम में 263 दिशा ध्याणी बेटियों को सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित के साथ मुख्य अतिथि नगर पंचायत सतपुली के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान,विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत उपाध्यक्ष  आरती नेगी, पूर्व जिला सहकारी बैंक निदेशक नरेंद्र सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य पूनम कैंथुरा एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख पोखड़ा  सुरेंद्र सिंह रावत ने संयुक्त रूप से  उद्घघाटन किया।

समारोह में सुप्रसिद्ध लोक गायक गजेंद्र राणा, मंगलेश डंगवाल एवं विवेक नौटियाल ने  अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ पूर्व छात्रों ने पुरानी स्मृतियों को साझा करते हुए आपसी भाईचारे एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नगर एवं क्षेत्र की बेटियों, जिन्हें स्थानीय परंपरा में “दिशा ध्याणी” कहा जाता है, आयोजन समिति ने सभी का

का विशेष सम्मान किया गया। कुल 263 दिशा ध्याणी बेटियों को सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों एवं समाज में उनके योगदान का अभिनंदन किया गया। दिशा ध्याणियों का सम्मान मीनू डंगवाल एवं  नीलम चौहान द्वारा किया गया।

इस अवसर पर  समिति के सदस्य आंचला नंद डोबरियाल, लोकेश वर्मा, हरि सिंह, प्रिंस भट्ट, संजय कुकरेती, सौरभ बिष्ट, मनीष रौथेला, पुष्पा असवाल, रेनू घिल्डियाल एवं बॉबी खंतवाल आदि  मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद सेवानिवृत प्रधानाचार्य उमेद सिंह रावत ने किया कार्यक्रम संयोजक पूर्व प्रधान जगदम्बा प्रसाद डंगवाल ने अन्य प्रांतों से आई दिशा ध्याणी का विशेष आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आने से उनका आत्मबल बढ़ा है। इस व्यस्तता समय में समय निकाल कर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई ताकि भविष्य में इस आयोजन को और बेहतर बनाया जाएगा अपने संबोधन में भावुक होकर उन्होंने इस आयोजन को भव्य बनाने में अपने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन सत्यनारायण वेदी द्वारा किया गया।

काशवी के गढ़वाली गीतों ने जीता सभी का दिल

पुरातन छात्र मिलन समारोह में मुख्य आकर्षण पुरातन छात्रा मेनका रावत की 15 वर्षीय बेटी काशवी रावत रही। पंजाब में रहने के बावजूद काशवी ने मंच पर एक से बढ़कर एक गढ़वाली गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी शानदार प्रस्तुति पर पूरा पंडाल झूम उठा और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।

काशवी की प्रतिभा और गढ़वाली संस्कृति के प्रति लगाव ने सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में मौजूद पुरातन छात्र-छात्राओं ने उनके साथ सेल्फी खिंचवाने की होड़ लगाई। काशवी की प्रस्तुति समारोह की सबसे यादगार प्रस्तुतियों में शामिल रही।