IPL 2019: पंत की तूफानी पारी से दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियन्स पर शानदार जीत

0
502
rishabh-pant-delhi-capitals

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL-2019) के दूसरे दिन रविवार को मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का तीसरा और दोनों टीमो का पहला मैच में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने नए सीजन का शानदार आगाज करते हुए मुंबई इंडियन्स को 37 रनों से हरा दिया मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स को बैटिंग का न्योता दिया। दिल्ली की पारी का मुख्य आकर्षण रहा ऋषभ पंत की तूफानी बैटिंग।

ऋषभ पंत ने पहली 5 गेंदों में केवल 1 रन बनाने के बावजूद मात्र 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पंत ने मात्र 27 गेंदों में (7 चौके, 7 छक्के) 78 रनों की नाबाद आतिशी पारी खेलकर मुम्बई इंडियन्स को सकते में डाल दिया। ऋषभ पंत की पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने दुनिया के टॉप टी-20 गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमरा को भी  नहीं बक्शा। ऋषभ ने बुमरा पर 3 छक्के टाँगे। इसके अलावा कोलिन इंग्राम (47 रन, 32 गेंद, 7 चौके, 1 छक्के) और शिखर धवन (43 रन, 36 गेंद, 4 चौके, 1 छक्के) ने भी उपयोगी पारी खेलकर 20 ओवरों में 6 विकेट पर 213 का मजबूत स्कोर खड़ा किया।

214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंसन की शुरुआत अच्छी कुछ खास अच्छी नहीं रही कप्तान रोहित शर्मा 13 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हो गए उसके बाद भी मुंबई इंडियंसन के लगातार अन्तराल में विकेट गिरते रहे। हालाँकि युवराज सिंह ने आज शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक छोर सभाले रखा। युवराज सिंह ने 34 गेंदों में 3 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 53 रनों की बढ़िया पारी खेली। परन्तु वह भी मुंबई इंडियंसन को हार से नहीं बचा सके। और अंत में पूरी टीम 19.2 ओवरों में 176 रनों पर सिमट गई। इस तरह दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की तूफानी पारी की बदौलत अपना पहला मैच 37 रन से जीत लिया। ऋषभ पंत को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

यह भी पढ़ें:

आईपीएल में ऋषभ पंत का धमाल, 27 गेंदों में ठोके नाबाद 78 रन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here