Home उत्तराखण्ड सतपुली में एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थेरेपी सेन्टर का हुआ शुभारम्भ, शिविर में चालीस...

सतपुली में एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थेरेपी सेन्टर का हुआ शुभारम्भ, शिविर में चालीस मरीजों ने उठाया इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी का लाभ

chamoli-disaster

सतपुली : नगर पंचायत सतपुली के अन्तर्गत रविवार को दुधारखाल रोड पर अवनी डेंटल क्लिनिक में एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी सेन्टर का सुभारंभ सतपुली के उद्योगपति व समाजसेवी ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान द्वारा किया गया। वही मुख्य अतिथि ठाकुर सुन्दर सिंह चौहान ने सबसे पहले अपना चैकअप करवाकर फुल बॉडी थेरैपी करवायी गयी। शिविर में डॉ. अनुपम पाठक, डॉ. संजय मौर्य व डॉ सुनील डंडरियाल की टीम द्वारा पैरालिसिस, कमरदर्द, स्वांस, एलर्जी, किडनी, गठिया, लीवर व महिलाओं से सम्बंधित बीमारी के मरीजों का इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी से चालीस मरीजो का इलाज किया गया।

अवनी डेण्टल क्लिनिक के संचालक डॉ सुनील डंडरियाल ने बताया कि एडवांस इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थैरेपी से युवाओं को रोजगार से भी जोड़ा जाएगा जिसके लिए भविष्य में युवाओं को ऑनलाइन प्रक्षिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षित किया जायेगा ।

शिविर में नरेश सुन्द्रियाल, मुकेश चन्द, संजय कुकरेती, अचलानंद डोबरियाल,डबल मिंया, मनीष खुगशाल, सत्यनारायण वेदी, जोगेश्वर घनशाला, अंकित नेगी, आकाश आदि उपस्थित रहे ।

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’