आखिरकार मारा गया 3 दिन से श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में घुसा हुआ तेंदुआ

0
887

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज परिसर के अन्दर पिछले 3 दिनों से गुसे तेंदुए (गुलदार) को आखिरकार शूटर जॉय ने मार गिराया। करीब 50 घंटे इंतजार करने के बाद भी जब तेंदुआ कॉलेज परिसर से बाहर नहीं निकला तब आज सुबह एक बार फिर तेंदुए को कॉलेज कैंपस से बाहर खदेड़ने के लिए शिकारी जॉय के साथ वन विभाग की टीम द्वारा बिल्डिंग में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान जैसे ही खोजबीन टीम कम्युनिटी मेडिसन विभाग से गुजर रही थी कि तभी तेंदुए ने पीछे से आकर अचानक शिकारी जॉय पर हमला कर दिया। तभी दूसरे शिकारी अजहर खान ने तेंदुए को गोली मारी, गोली लगते ही तेंदुआ अजहर खान की तरफ दौड़ा। तभी मशहूर शिकारी जॉय हुकिल ने संभलते हुए तेंदुए को दूसरी गोली मार दी। जिसके बाद तेंदुए की मौत हो गई।

बता दें कि रविवार सुबह करीब 10 बजे एक तेंदुआ अचानक मेडिकल कॉलेज परिसर के अन्दर मेन बिल्डिंग में आ धमका। यही नहीं तेंदुए ने कॉलेज की मेन बिल्डिंग में अलग-अलग मंजिलों पर दो सुरक्षा कर्मियों सहित तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। तभी से वन विभाग व स्थानीय प्रशासन की टीम तेंदुए को बाहर निकालने या ट्रैंकुलाइज करने के लिये कॉलेज परिसर में डेरा डाले हुए है। यही नहीं बन विभाग द्वारा मुख्य भवन के तीन निकास द्वारों पर भी पिंजरे लगाये गए हैं। परन्तु करीब 50 घंटे बीत जाने के बाद भी अभी तक तेंदुए को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पाई थी। जिसके चलते मेडिकल कॉलेज के छात्रों व फैकल्टी में दहशत बनी रही। जिसके बाद वन विभाग की टीम को रिस्क लेकर तेंदुए को खोजने बिल्डिंग के अन्दर जाना पड़ा। और उसके बाद तेंदुए द्वारा वन विभाग की टीम पर हमला करने के कारण आत्म रक्षा में तेंदुए को मारना पड़ा।

यह भी पढ़ें:

श्रीनगर गढ़वाल में स्थानीय लोगों व सिख यात्रियों के बीच मारपीट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here