Home उत्तराखण्ड पर्यावरण संरक्षण से सम्मानित हुए शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला

पर्यावरण संरक्षण से सम्मानित हुए शिक्षक अखिलेश चन्द्र चमोला

environmental protection honor

श्रीनगर गढ़वाल : राजकीय इंटर कॉलेज सुमाडी, विकासखन्ड खिर्सू में अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी अध्यापक के पद पर कार्यरत अखिलेश चन्द्र चमोला को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज रचना कला एवँ साहित्य समिति रायपुर छत्तीसगढ ने आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार से सम्मानित किया। चमोला को सम्मानित करते हुये सँस्था के अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा कि चमोला अपने अध्यापन कार्य के साथ ही निरन्तर प्रेरणा दायिनी साहित्य का सृजन, पर्यावरण संरक्षण के लिये अनूठा कार्य कर रहे हैँ। अपने साहित्य के माध्यम से पौध रोपित कार्य करने के साथ पौधोँ के संरक्षण हेतु आम जन मानस को जागरुक करने का अतुलनीय कार्य कर रहे हैँ। कोविड-19 महामारी के चलते हुये  आक्सीजन की कमी की ओर सभी लोगोँ का ध्यान गया। अक्सीजन जीवन के लिये कितनी महत्वपूर्ण है। बिना आँक्सीजन के हम पल भर भी नही जी सकते। शुद्ध आक्सीजन हमेँ वृक्षोँ से ही मिलती है। हमारी सँस्था का प्रयास है कि इस क्षेत्र मेँ कार्य करने वालोँ की खोज करके, उन्हेँ राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना। चमोला के सम्मानित होने पर पर्यावरण प्रेमियोँ ने खुशी जताते हुये चमोला को बधाई दी। चमोला ने सँस्धा का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि पौध रोपित करने के साथ ही वृक्षोँ के सँरक्षण के लिये कार्य योजना तैयार की जायेगी।