उत्तराखंड : सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान घायल, मदद के लिए पहुंचे ITBP जवान

0
307
Army-vehicle-fell-into-ditch

उत्तराखंड के चमोली जनपद में सोमवार को जोशीमठ से सामान लेकर औली जा रहा सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर 20 मीटर खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन चालक सहित सेना के दो जवान घायल हो गए है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे आईटीबीपी के जवानों ने घायल जवानों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेना चिकित्सालय जोशीमठ में भर्ती कराया है।