चारधाम यात्रा 2020 : श्रद्धालुओं के लिए बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित

0
403
badrinath-dham

देहरादून : बसंत पंचमी के शुभअवसर पर आज नरेंद्र नगर राजदरबार में आयोजित समारोह में भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 30 अप्रैल को ब्रह्म मुहूर्त में प्रात: 4 बजकर 30 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे। भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए 18 अप्रैल को तिलों का तेल पिरोया जाएगा।

बता दें कि बद्रीनाथ धाम के कपाट पिछले साल 17 नवंबर को शाम 5:13 बजे शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, उपाध्यक्ष अशोक खत्री, बद्रीनाथ के रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, सीईओ बीडी सिंह, धर्माधिकारी भुवन उनियाल एवं मंदिर समिति सदस्यगणों सहित चार धाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ‌ममगाई‌ आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here