Home उत्तर प्रदेश गाजियाबाद मॉडर्न शॉटोकन कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित बेल्ट एग्जाम में 50 बच्चों को...

मॉडर्न शॉटोकन कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित बेल्ट एग्जाम में 50 बच्चों को बेल्ट एवं सर्टिफिकेट

साहिबाबाद स्थित राजेंद्र क्लब में मॉडर्न शॉटोकन कराटे फेडरेशन (Shotokan Karate Federation) गाजियाबाद के द्वारा बेल्ट एग्जाम आयोजित किया गया। जिसमें 50 बच्चों को बेल्ट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

प्रतियोगिता में गाजियाबाद कराटे एसोसिएशन के महासचिव सुरेश कुमार, वर्ल्ड मॉडर्न शॉटोकन कराटे फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन नीरज रावत, उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, महासचिव भव्य सागर, अध्यक्ष डेनियल एवं अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

इस मौके पर कराटे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।