उत्तराखंड में बाबा केदार के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्रियों का वाहन रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर मुनकटिया में पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के मुताबिक अत्याधिक वर्षा होने के कारण बुधवार शाम को मुनकटिया के पास पहाड़ से मलवा खिसककर तीर्थयात्रियों के वाहन पर गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे, जिनमें से अहमदनगर महाराष्ट्र की एक 62 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।
हादसे की सूचना प्राप्त होते एसडीआरएफ पोस्ट सोनप्रयाग से निरीक्षक कर्ण सिंह के नेतृत्व में टीम तत्काल मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम, जिला पुलिस, व स्थानीय लोगों द्वारा सयुक्त ऑपरेशन चलाकर घायलों को रेस्क्यू कर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
शव को निकालने के लिए रेस्क्यू टीम को आयरन कटर से वाहन का एक हिस्सा काटना पड़ा। गनीमत रही कि वाहन सड़क किनारे लगी रेलिंग से अटक गया, अन्यथा सीधे 200 मीटर नीचे बह रही मंदाकिनी नदी में गिरता।
महिला महिला पुष्पा, उम्र 62 वर्ष निवासी कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र
घायलों का विवरण
- ज्योति पत्नी बाला साहब उम्र 40 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- कल्पना पत्नी जगदीश उम्र 59 वर्ष निवासी करजत अहमदनगर महाराष्ट्र।
- राम सालुंके पुत्र दत्तामय उम्र 38 वर्ष निवासी गोंदा अहमदनगर महाराष्ट्र।
- क्रशाना पुत्र बाला साहब उम्र 12 वर्ष कास्टी अहमदनगर महाराष्ट्र।
- गौतम पुत्र सुनील उम्र 24 वर्ष निवासी पटना बिहार।
- अंकित शर्मा पुत्र उमाशंकर निवासी बिहार।
- शिव पुत्र ओमप्रकाश उम्र 24 निवासी पटना बिहार।
- रमेश पुत्र गब्बर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ासु।
- टीका राम उम्र 32 वर्ष नेपाल।
- पलमन पुत्र बांके बहादुर उम्र 30 वर्ष निवासी नेपाल।













