Home उत्तराखण्ड ऋषीकेश-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस कार से टकराकर सड़क से...

ऋषीकेश-श्रीनगर राजमार्ग पर यात्रियों से भरी बस कार से टकराकर सड़क से नीचे लटकी

bus accident in bachhelikhal

ऋषिकेश: आज सुबह ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के पास यात्रियों से भरी बस और कार के बीच टक्‍कर हो गई। इस हादसे में बस का आधा हिस्सा सड़क से नीचे लटक गया। गनीमत रही कि बस वहीं पर रुक गई। बताया जा रहा है कि जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में करीब 40 से 45 यात्री सवार थे. सभी को सुरक्षित बचा लिया गया है।accident-in-badrinath-highw

प्राप्त जानकारी के मुताबिक  रविवार सुबह यात्रियों से भरी एक बस श्रीनगर गढ़वाल से ऋषिकेश जा रही थी। इसी दौरान ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बछेलीखाल के पास तीव्र मोड़ पर ऋषिकेश की तरफ से अचानक एक कार आ गई. जिससे बस और कार की आपस में टक्कर हो गई. टक्कर लगने से के कारण बस घूमकर सड़क से नीचे खाई की ओर आधी बाहर निकल गई। जैसे ही बस सड़क से नीचे की ओर लटकी बस में सवार यात्रियों में दहशत के मारे हडकंप मच गया। बस में सवार लोगों की किस्मत अच्छी रही कि बस वहीं पर रुक गई। और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस हादसे में कार बुरी तरह छतिग्रस्त हो गई है।