Home उत्तराखण्ड श्रीनगर में बिना नक्शा पास किये बनाए गए आवासीय भवनों के ऑनलाइन...

श्रीनगर में बिना नक्शा पास किये बनाए गए आवासीय भवनों के ऑनलाइन नक्शे पास कराने को लेकर तहसील में कैंप आयोजित

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराये बनाये गए अथवा बनाये जा रहे आवासीय भवनों के चालान के ऑनलाइन निस्तारण को लेकर गुरुवार को अपर जिलाधिकारी पौड़ी/सचिव जिला विकास प्राधिकरण की अध्यक्षता में श्रीनगर तहसील में कैम्प आयोजित किया गया।

कैम्प में आर्किटैक्ट और लाइसेंस होल्ड (धारकों) को भी आमंत्रित किया गया था। साथ ही लोगों को सभी प्रकार के आवासीय मानचित्रों को ऑनलाइन आवेदन और अप्रुअल करवाने की जानकारी दी गयी।

अपर जिलाधिकारी ईला गिरी ने कहा कि जिन लोगों द्वारा पूर्व में बिना मानचित्र स्वीकृत के अवैध निर्माण किये थे वे भी चालानी पत्रावलियों आदि का ऑनलाइन निस्तारण करवाएं तथा ऑनलाइन माध्यम से ही मानचित्र स्वीकृत करवाएं। कैम्प में बिना मानचित्र स्वीकृति के अवैध निर्माण के तहत जिन पर चालानी कार्यवाही की गयी थी वे भी उपस्थित थे तथा उन सभी को मानचित्र/कंपाउडिंग की समस्त प्रक्रियाओं को ऑनलाइन संपादित करने को कहा गया।

बैठक में बिना नक्शा पास कराये बनाये गए कुल 27 आवासीय भवनों की मानचित्र स्वीकृति हेतु दी गयी एप्लीकेशन पर कार्रवाई की गयी। जिनमे से 20 का मौके पर ही निस्तारण कर किया गया। जिनमे 12 भवन स्वामियों को ऑनलाइन मानचित्र (नक्शा) पास कर जारी किये गए। जबकि 6 का भवन मानचित्र शुल्क जमा कर अग्रसारित किया गया। इसके अलावा एक ओटीएस भवन मानचित्र पत्रावली को स्वीकृति हेतु अग्रसारित किया गय। तथा एक लाइसेंस पत्रवाली का नवीनीकरण किया गया।