सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में केंद्रीय विद्यालय श्रीनगर के छात्र अभिषेक पाण्डेय ने 95.2% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप

0
697
abhishek-pandey

श्रीनगर गढ़वाल : सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। 10वीं बोर्ड परीक्षा मे केंद्रीय विद्यालय एसएसबी श्रीनगर गढ़वाल के छात्र अभिषेक पाण्डेय ने 95.2% अक हासिल कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। अभिषेक पाण्डेय ने कुल 500 में से 476 अंक प्राप्त किए हैं।

केन्द्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष भट्ट और समस्त शिक्षकों ने अभिषेक पाण्डेय की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अभिषेक पाण्डेय के पिता डॉ. हर्षमणि पाण्डेय राजकीय इण्टर कॉलेज हिंसरियाखाल, टिहरी गढ़वाल के गणित प्रवक्ता हैं। अभिषेक की माता श्रीमती रजनी पाण्डेय भी शिक्षिका है। उन्होंने अभिषेक की इस उपलब्धि का श्रेय समस्त शिक्षकों और उसके कठोर परिश्रम को दिया। अभिषेक पाण्डेय बड़ा होकर डॉक्टर बनकर सेवा करना चाहता है।