Home खेल हैदराबाद को हराकर IPL 2018 के फाइनल में पहुंची चैन्नै सुपर किंग्स

हैदराबाद को हराकर IPL 2018 के फाइनल में पहुंची चैन्नै सुपर किंग्स

आईपीएल 2018 के पहले क्वॉलिफायर में आज चेन्नै सुपर किंग्स ने एक रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 2 विकेट से हरा कर टूर्नमेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। सनराइजर्स ने सुपर किंग्स को 140 रन का टारगेट दिया था। एक समय CSK 92 रनों पर 7 गँवा कर मुश्किल में फंस गया था परन्तु फाफ डु प्लेसिस की नाबाद 67 रनों की शानदार पारी की बदौलत CSK इस मैच में 5 बॉल शेष रहते जीत दर्ज फाइनल में पहुँचने वाली पहली टीम बन गयी हैं। डु प्लेसिस ने 67 रनों की अपनी इस पारी 5 चौके और 4 छक्के जमाए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।