Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई

क्रिसमस dhami-christmas

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिसमस पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। क्रिसमस पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईसा मसीह का जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके द्वारा दिखाए गए प्रेम व त्याग के मार्ग पर चलकर मनुष्य अपने जीवन को सार्थक बना सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी पर्वो को मिलजुल कर मनाने की श्रेष्ठ परम्परा रही है। उन्होंने इस अवसर पर सभी से कोविड मानकों का भी ध्यान रखने की अपेक्षा की है।