Home उत्तराखण्ड बीएचयू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त...

बीएचयू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली मेधावी छात्रा संपदा सिन्हा को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

Sampada Sinha meritorious student

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में पर्सन विद डिसेविलिटी केटेगिरी में पूरे देश में ऑल इंडिया लॉ प्रवेश परीक्षा में 15वां तथा बीएचयू की लॉ प्रवेश परीक्षा में पूरे देश में चौथी रैंक प्राप्त करने वाली संपदा सिन्हा को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने संपदा सिन्हा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विकलांगता के बावजूद उन्होंने अपनी विशिष्ट प्रतिभा के बल पर देश में अपना नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी विलक्षण प्रतिभावों पर गर्व है। यह नारी शक्ति का भी सम्मान है।

इस अवसर पर गोकुल संस्था की सचिव मधु मैखुरी तथा संपदा सिन्हा के पिता एसके सिन्हा भी उपस्थित थे।