Home उत्तराखण्ड मुख्यमंत्री कल से दो दिन के लिए पौड़ी में, कंडोलिया पार्क सहित...

मुख्यमंत्री कल से दो दिन के लिए पौड़ी में, कंडोलिया पार्क सहित कई योजनाओं का करेंगे लोकार्पण व शिलान्यास

kandoliya-park-pauri

पौड़ी :   मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर कल पौड़ी पहुँच रहे हैं। मुख्यमंत्री 28 जनवरी और 29 जनवरी को पौड़ी में रहेंगे। सबसे पहले मुख्यमंत्री कल दोपहर डेढ़ बजे श्रीनगर पहुंचकर संयुक्त चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण तथा स्व. मोलाराम की मूर्ति का अनावरण करेंगे।

उसके बाद जनपद मुख्यालय पौड़ी पहुंचकर में शाम करीब छ: बजे कंडोलिया पार्क का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही पौड़ी में माल रोड का शिलान्यास, शहर के अपर बाजार को हैरिटेज स्टीट के रूप में विकसित किए जाने की योजना का शिलान्यास, कलेक्टेट भवन का रेस्टोरेशन एवं कलेक्टेट परिसर के लैंडस्केपिंग कार्य, बासा होम स्टे द्वितीय, पटेलिया नर्सरी में काॅटेज निमार्ण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके पश्चात सर्किट हाउस पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।

29 जनवरी को मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में पहले कार्यक्रर्ताओं से मिलेंगे और उसके बाद टेका रोड को चेरी ब्लोजम लेन के रूप में विकसित करने के लिए यहां चेरी ब्लोजम के पेड़ों का रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे और उसके बाद विकास भवन के सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।