Home उत्तराखण्ड बंशीधर भगत को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री...

बंशीधर भगत को बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने दी बधाई

CM Trivendra congratulated Banshidhar Bhagat on being appointed BJP state president

देहरादून : पूर्व कैबिनेट मंत्री, कालाढूंगी विधानसभा से बीजेपी विधायक बंशीधर भगत को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय देहरादून में हुए चुनाव में बंशीधर भगत को उत्तराखंड का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ नेता बंशीधर भगत को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।