Home उत्तराखण्ड सीएम त्रिवेन्द्र ने देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को दी...

सीएम त्रिवेन्द्र ने देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत को दी हार्दिक बधाई, बोले सैन्यधाम उत्तराखंड के लिए अत्यंत गर्व की बात

cds-bipin-rawat

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने थलसेना अध्यक्ष एवं चीफ ऑफ स्टॉफ कमेटी (सीओएससी) के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ डिफेंस (सी.डी.एस) नियुक्त किये जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनरल रावत को सी.डी.एस का दायित्व सौंपा जाना उत्तराखण्ड का भी सम्मान है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी सैन्य परंपरा पर गर्व है। जनरल रावत के सी.डी.एस बनने से हमारी यह गौरवमय परंपरा भी सम्मानित हुई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की सुरक्षा की दृष्टि से प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रहित से जुड़े इस अति महत्वपूर्ण पद की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सी.डी.एस से तीनों सेनाओं के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा देश की सुरक्षा व्यवस्था भी और अधिक मजबूत होगी।