Home दिल्ली-एनसीआर छत्तीसगढ़ में दूरदर्शन की टीम पर हुए नक्सली हमले में कैमरामैन सहित...

छत्तीसगढ़ में दूरदर्शन की टीम पर हुए नक्सली हमले में कैमरामैन सहित तीन की मौत

dantewada-naxal-attack

नई दिल्ली: मंगलवार को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने द्वारा दूरदर्शन की टीम पर हुए हमले में एक कैमरामैन की मौत हो गई। जबकि इस घटना में दो जवान शहीद हो गए है। वहीँ दो पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी खबर आ रही है। खबर कवरेज करने के लिए दूरदर्शन की तीन सदस्यीय टीम पहुंची थी। तभी वे नीलवाया के जंगल में नक्सलियों के एंबुश में फंस गए। कुछ दिन पहले माओवादियों ने कहा था पत्रकारों को खतरा नहीं है। शहीद हुए दो सुरक्षा कर्मियों में एक एएसआई और एक जवान थे। घायल हुए दो जवानों का नाम जवान विष्णु नेताम और राकेश कौशल है। इनके अलावा एक मीडिया कर्मी और अन्य भी घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों और शवों को घटनास्थल से बाहर निकाला गया है। घायलों को दंतेवाड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के आवापल्ली में नक्सलियों ने इस महीने की 27 तारीख को बुलेट प्रूफ बंकर को बारूदी सुरंग से उड़ा दिया था। इस घटना में सीआरपीएफ के 168वीं बटालियन के चार जवान शहीद हो गए थे। वहीं 28 तारीख को नक्सलियों ने दंतेवाड़ा जिले के पालनार गांव में जिला पंचायत के सदस्य तथा भाजपा नेता नंदलाल मुड़यामी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि दंतेवाड़ा जिले के अंतर्गत अरनपुर थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया। इस हमले में छत्तीसगढ़ पुलिस का एक उपनिरीक्षक रूद्र प्रताप सिंह और एक सहायक आरक्षक मंगलु शहीद हो गए तथा दिल्ली दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू की मृत्य हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी आरक्षक विष्णु नेताम और सहायक आरक्षक राकेश कौशल घायल हो गए। दूरदर्शन के दो अन्य मीडियाकर्मी सुरक्षित हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इन हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। डॉ. सिंह ने इस हमले में पुलिस के दो जवानों और दूरदर्शन नई दिल्ली के एक कैमरामेन की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा है कि यह  नक्सलियों की कायरतापूर्ण और शर्मनाक हरकत है। शहीद जवान और कैमरामेन निर्वाचन जैसे राष्ट्रीय कार्य के लिए अपने कर्तव्यों का पालन कर रहे थे। उन पर हमला करके नक्सलियों ने देश के लोकतंत्र पर हमला किया है, जो निंदनीय है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में दो चरणों में मतदान होना है। राज्य के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 12 नवंबर को मतदान होगा। वहीं 72 सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती 11 दिसंबर को की जाएगी। राज्य में विधासभा चुनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस दल को क्षेत्र में तैनात किया गया है