सतपुली : थाना सतपुली में आज शुक्रवार को सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा ने सतपुली थाने का निरीक्षण किया। निरिक्षण के दौरान सीओ सदर पौडी ने शस्त्रों का निरीक्षण किया और थाने के अधिकारियो व सिपाहियों का शस्त्र परीक्षण किया। साथ ही मौके पर अधिकारियो व सिपाहियों को शस्त्रों की जानकारी दी और थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल को शस्त्रों को समय-समय साफ सफाई व चैक करने के लिए निर्देशित किया।
वही थाने में सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा द्वारा व्यापार मण्डल और टैक्सी यूनियन की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनी। बैठक में सतपुली बाजार में अतिक्रमण, पुरानी गाड़ियों की नीलामी, वन वे ट्रैफिक की समस्याओं के के लिए थानाध्यक्ष को निर्देशित किया।
सीओ सदर पौडी प्रेमलाल टम्टा ने कहा कि थाना सतपुली के अन्तर्गत व्यापारियो व टैक्सी यूनियन की समस्यायों का जल्द ही निराकरण किया जायेगा और साथ ही कहा कि फरवरी माह में आने वाली पुलिस भर्ती नोजवानों के लिए बेहतर विकल्प है आप सभी लोग अपने बच्चो को तयारी करवाकर देश सेवा में भेज सकते है।
इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष पेथवाल, एसआई लक्ष्मी सकलानी, हेड मोहरिर विनोद चमोली, व्यापार मण्डल अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, चन्द्रमोहन डोबरियाल आदि उपस्थित रहे।

















