स्वास्थ्य कर्मियों के समर्थन में आई कांग्रेस व युवा कांग्रेस पौड़ी

0
70

पौड़ी :  अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा आज राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन व सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्थन में सांकेतिक धरना दिया गया।

इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि कोरोना महामारी के विकट समय में हमारे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी निरन्तर अपनी सेवाएं दे रहे है। लेकिन, विगत कुछ समय से भाजपा सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की उपेक्षा की जा रही है। जिसके विरोध में स्वास्थ्य कर्मचारी लगातार विरोध व हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं परंतु सरकार के कानों पर जूं नही रेंग रही है। भाजपा सरकार अपने सत्ता के नशे में चूर स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को दरकिनार कर रही है। जिस पर कांग्रेस पार्टी अपना विरोध दर्ज करती है और सरकार से मांग करते है जल्द ही उनकी दो सूत्रीय मांग जिसमें की समान वेतन व 60 वर्ष की सेवा पाने का उनका हक है जो उनको मिलना चाहिए।

आज जिला मुख्यालय पौड़ी में एआईसीसी सदस्य राजपाल बिष्ट के नेतृत्व में युवा कांग्रेस पौड़ी द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ काली पट्टी बांध कर अपना विरोध दर्ज कर स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया गया। धरना देने वालों में जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस पौड़ी आशीष नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, विधानसभा सचिव युवा कांग्रेस पारस रावत, जिला सचिव युवा कांग्रेस मुकुल पवार, जिला महासचिव युवा कांग्रेस संजना गुजराल, सरस्वती,निशा गोड़ियाल, अमन, सौरभ आदि शामिल थे।