Home दिल्ली-एनसीआर वरिष्ठ पत्रकार दीप सिलोड़ी के पिताजी दिवंगत चैतराम शर्मा सिलोड़ी के मासिक...

वरिष्ठ पत्रकार दीप सिलोड़ी के पिताजी दिवंगत चैतराम शर्मा सिलोड़ी के मासिक श्राद्ध में उमड़ी भीड़, दी गई विन्रम श्रद्धांजलि

नई दिल्ली: उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार दीप सिलोड़ी के पिताजी स्वर्गीय चैतराम शर्मा (सिलोड़ी) जी का मासिक श्राद्ध उनके निवास छतरपुर दक्षिणी दिल्ली में सम्पन्न हुआ। उनके मासिक श्राद्ध में उनके निवास पर उत्तराखंड समाज से जुड़े लोग, संगठनों के लोग समर्थकों, शुभचिंतकों के साथ परिवार और विभिन्न संगठनो की भारी भीड़ उमड़ी और सभी ने उनको दी विन्रम भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे कर याद भी किया। सभी ने पितृ प्रसाद ब्रह्मभोज ग्रहण किया। सुबह पितृ पूजन के साथ ही लोगो का आना शुरू हो गया और लगातार लोग उनको श्रद्धांजलि देने उनके निवास पहुंच रहे थे। लोगो का प्यार आश्रीवाद शर्माजी जी के प्रति बहुत था जिस कारण लोगों का उनके निवास पर तांता लगा हुआ था और उनको याद करते हुए नजर आए।उनके समाज के प्रति किए गए कार्यों से दिल्ली सहित ज्यादातर दक्षिणी दिल्ली का उतराखंडी समाज प्रभावित था जो समाज के प्रति उनके प्रेम और सेवा भाव को उनके निवास पर भारी भीड़ साफ दर्शा रही थी समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आपको बता दे उन्होंने उत्तराखंड समाज को जोड़ने के लिए महासंघ भी बनाया था जिसके वह संस्थापक एवं अध्यक्ष थे, भाजपा के साथ जुड़े रहे, रामलीलाओं के संयोजक भी रहे। और विभिन्न संस्थाओं के साथ जुड़ कर उत्तराखंड की संस्कृति, कला, राजनीति में अपना अहम योगदान दिया।

उत्तराखंड समाज एकता महासंघ दिल्ली प्रदेश के संस्थापक रहे  स्वर्गीय चेत राम शर्मा जी को श्रधा सुमन अर्पित करते हुए संगठन के कार्यकर्ताओ ने उनके समाज के प्रति किए गए कार्यो को आगे बढ़ाने और समाज के प्रति उनके सशक्त मजबूत सफल संगठित समाज के उदेस्यो को पूरा करने का संकल्प भी।लिया।

उत्तराखंड समाज को पूरी उम्मीद उनके आदर्शो पर उनके बेटे और उत्तराखंड के दिल्ली एनसीआर में जनपर्चित चेहरा पत्रकार दीप सिलोड़ी आगे बढ़ाएंगे ओर समाज को एकजुट करने के साथ मुद्दों पर भी कार्य करेंगे।अंत में फिर से समस्त समाज दिवंगत चैतराम शर्मा सिलोड़ी जी को शत शत नमन करता है और उनके योगदान को सदैव याद रखेगा।