yamuna expressway car accident

ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर रविवार को मथुरा के नजदीक एक भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह एक ही परिवार के लोग कार में सवार होकर नोएडा से आगरा ताजमहल देखें जा रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब 9 बजे मथुरा के पास उनकी कार अचानक आगे चल रहे ट्रक से टकराकर ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्ची सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य सदस्य ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल 3 अन्य लोगों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में महिला नीरज (25) पत्नी प्रेमचंद्र शर्मा, अनीता (30) और अंजली (13), विष्णु (25) और करुणा (22) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ने इलाज के लिए ले जाते समय दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। जबकि तीन घायलों को आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे से दो की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।