पौड़ी गढ़वाल की पांवों विकास खंड के ग्राम ताल की मूल रूप रहने वाली उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी वर्तमान में पौड़ी नगर पालिका की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती बीरा भंडारी एवं उनकी समस्त पुष्प वाटिका मातृशक्ति समूह को पौड़ी नगर पालिका क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर और नगर को झाड़ियों के स्थान पर पुष्प वाटिका में तब्दील कर पौड़ी को पुष्प नगरी बनवाने के लिए संकल्पिक रहने के लिए शनिवार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली के गढ़वाल भवन में सम्मानित किया गया.

हमेशा ही महिलाओं के अधिकारों के लिए अग्रणीय भूमिका में रहने वाली बीरा भंडारी को प्रदेश में महिलाओं को मिलने वाला राज्य स्त्री सम्मान तीलू रौतेली से भी सम्मानित किया जा चुका है। बीरा भंडारी ने बताया की कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी ने देश की राजधानी दिल्ली में राज्य महिला आयोग उत्तराखंड की अध्यक्ष श्रीमती कुसुम कंडवाल एवं अन्य महिला हस्तियों के हाथों सम्मानित कर उनका सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा अकेला नहीं यह सम्मान मेरी समस्त पुष्प वाटिका मातृशक्ति समूह और मेरे साथ हमेशा समाजिक सरोकारों में सहयोग करने वाली सभी मातृशक्ति का है। उन्होंने कल्याणी समाजिक संस्था की संस्थापिका बबीता नेगी का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा उन्होंने देश की राजधानी में जाने मानी नामी हस्तियों के समाने हमको सम्मानित कर पौड़ी का गौरव बढ़ाया है। यह सम्मान मिलने पर उनकी पुष्प वाटिका मातृशक्ति समूह की टीम एवं राज्य आंदोलनकारी महिलाओं में खुशी की लहर है।