फरीदाबाद : जिला कोटद्वार प्रवासी जन संगठन फरीदाबाद द्वारा रविवर को जाट संस्थान, प्याली चौक फरीदाबाद में  मकर संक्रांति (खिचड़ी संक्रांत) का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विपुल गोयल, पूर्व मंत्री हरियाणा सरकार मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित रहे।

इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष सते सिंह नेगी,  महासचिव ओम प्रकाश कुकरेती तथा कोषाध्यक्ष बीएस नेगी समेत संस्था के तमाम कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। अरविंद डबराल, विनय शर्मा, मनोज शर्मा, भारत सिंह नेगी, विमल रावत, भारत मोहन शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।