Home दिल्ली-एनसीआर दिल्ली पुलिस ने गस्त के दौरान घरों में ताला तोड़ने वाले शातिर...

दिल्ली पुलिस ने गस्त के दौरान घरों में ताला तोड़ने वाले शातिर अपराधी को चोरी के उपकरण और बटनदार चाकू के साथ किया गिरफ्तार

Delhi-Police-arrested-culprit

न्यू अशोक नगर : पूर्वी दिल्ली ज़िले में अपराधियों के खिलाफ चल रहे गहन अभियान के तहत पुलिस स्टेशन न्यू अशोक नगर के गश्त कर्मचारियों ने एक शातिर अपराधी रवि को एक बटन संचालित चाकू और घर तोड़ने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया।

सोमवार को क्षेत्र में गश्त के दौरान, न्यू अशोक नगर, पुलिस स्टेशन में कार्यरत कांस्टेबल प्रवीण एवं नितिन  ने एक संदिग्ध को अपने कंधे पर एक बैग ले जाते हुए देखा। कर्मचारी तुरंत हरकत में आए और संदिग्ध को पकड़ लिया। संदिग्ध की पहचान रवि उर्फ़ पप्पू और जग्गू ब्लॉक 28, त्रिलोकपुरी, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बटन संचालित चाकू और घर तोड़ने के औजार बरामद हुए। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाना न्यू अशोक नगर में एफआईआर नंबर 40/2021 यू/एस 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। निरीक्षक प्रमोद कुमार द्वारा कड़ी पूछताछ के बाद पता चला है कि आरोपी चोरी व अन्य आपराधिक मामलों में शामिल है, उसके खिलाफ दिल्ली में पहले कई शिकायत दर्ज हैं।