उत्तराखंड फिर प्रशासनिक फेरबदल: धामी सरकार ने 6 आईएएस और एक पीसीएस अधिकारी का किया तबादला, देखें लिस्ट

0
333
ias-pcs tranfer in uttarakhand

देहरादून: उत्तराखंड में धामी सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल सात आईएएस और पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। उत्तराखंड शासन से जारी आदेश के मुताबिक 6 आईएएस अधिकारियों और 1 पीसीएस अधिकारी के कामकाज में बदलाव किया गया है। शासन द्वारा जारी इस सूची में कई आईएएस अधिकारियों का कद बढ़ाया गया है, तो कुछ का भार कम किया गया है।

इन अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर

अरविंद सिंह ह्यांकी को आयुक्त परिवहन की जिम्मेदारी दी गई है। आईएस रंजीत कुमार सिन्हा से सचिव नियोजन की जिम्मेदारी वापस ली गई है। डॉ। आशीष कुमार श्रीवास्तव से अपर सचिव नियोजन का प्रभार वापस ले लिया गया है। रणवीर सिंह चौहान को अपर सचिव कृषि एवं कृषि कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, रोहित मीणा को महानिदेशक आयुक्त उद्योग उत्तराखंड व मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तराखंड खादी ग्राम उद्योग बोर्ड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सी रविशंकर को अपर सचिव वित्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। इसके अलावा पीसीएस अधिकारी जयभारत सिंह को अपर जिलाधिकारी उधम सिंह नगर बनाया गया है। देखें लिस्ट