Home उत्तराखण्ड सतपुली मल्ली में महिन्द्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक घायल, पुलिस...

सतपुली मल्ली में महिन्द्रा पिकअप दुर्घटनाग्रस्त होने पर वाहन चालक घायल, पुलिस ने गोल्डन ऑवर में बचायी घायल की जान

satpuli-accident

सतपुली : थाना सतपुली के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग कोटद्वार पौडी पर मल्ली सतपुली के पास सुबह करीब सात बजकर तीस मिनट पर महिंद्रा पिकअप वाहन दुर्घटनाग्रस्त होकर  लगभग तीन सौ मीटर खाई में जा गिरा जिसमें वाहन चालक घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पर थानाध्यक्ष संतोष पैथवाल ने गोल्डन ऑवर में रेस्कयू कर घायल रोहित घिल्डियाल, पुत्र महेश घिल्डियाल, निवासी किशनपूरी को 108 के माध्यम से संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुँचाया गया जहाँ घायल को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दी गयी।

थानाध्यक्ष सन्तोष पेथवाल ने बताया कि सुबह लगभग सात बजकर तीस मिनट पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल ने मौके पर पहुँचकर घायल रोहित को रेस्क्यू कर गोल्डन ऑवर में संयुक्त चिकित्सालय सतपुली पहुँचाया। जहाँ घायल का उपचार कर घायल को छुट्टी दी गयी है।

पुलिस ने “गोल्डन ऑवर” में किया कार्य: दुर्घटना के मामले में शुरूआती एक घण्टा गोल्डन ऑवर कहलाता हैं। जो सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दुर्घटना मे सूचना 7:30 बजे मिली है और 8:10 पर घायल को 108 से अस्पताल रवाना कर दिया है। ऐसे में रिस्पांस टाइम पुलिस का सबसे सही रहा है।

मनीष खुगशाल ‘स्वतन्त्र’