Recruitment 2023: भारत सरकार के उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। BEL ने ट्रेनी ऑफिसर, प्रोजेक्ट इंजीनियर समेत कुल 95 पदों पर नियुक्तियां करने जा रहा है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया हाल ही में शुरू हो चुकी है।आवेदन की की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2023 है। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in पर जाकर नोटिफिकेशन देखें।

आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार ट्रेनी ऑफिसर Human Resource के 3 पद ट्रेनी ऑफिसर Finance के 5 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। वहीं ट्रेनी इंजीनियर इलेक्ट्रानिक्स पद के लिए 30 और ट्रेनी इंजीनियर कंप्यूटर साइंस के 17 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग कंप्यूटर साइंस के 8 और प्रोजेक्ट इंजीनियर इलेक्ट्रानिक्स के 29 पदों पर भी भर्तियां होनी हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को BEL की आधिकारिक वेबसाइट https://bel-india.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।

BEL Recruitment 2023: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://jobapply.in/BEL2023AugGZBTETOPE पर जाएँ।
  • होमपेज पर बीईएल भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें। लिंक पर आवश्यक विवरण भरें। इसके बाद आवेदन पत्र जमा करें।
  • उसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रखें।