NPCIL Recruitment

NPCIL Recruitment 2022: न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCIL) ने असिस्टेंट और स्टेनो सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया है। NPCIL Assistant Recruitment 2022 के लिए सभी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 10 फरवरी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च 2022 है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश पुलिस में 26 हजार से अधिक कॉन्स्टेबल भर्ती पर महत्वपूर्ण अपडेट, जानें

NPCIL Recruitment 2022: आधिकारिक सूचना के अनुसार, कुल 42 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, असिस्टेंट ग्रेड 1 के 28 पद, नर्स के 2 पद, साइंटिफिक असिस्टेंट के 3 पद, असिस्टेंट ग्रेड 1 के 28 पद तथा स्टेनो ग्रेड 1 के 9 पद शामिल हैं। असिस्टेंट और स्टेनो पदों के लिए 25500 रुपए महीने तक का वेतन मिलेगा। जबकि, नर्स तथा साइंटिफिक असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 44900 रुपए महीने तक का वेतन दिया जाएगा।

NPCIL Recruitment 2022: NPCIL Steno Recruitment 2022 के लिए सभी योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट npcilcareers.co.in पर 10 फरवरी से 2 मार्च 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

NPCIL Recruitment 2022: नर्स पदों के लिए उम्मीदवार 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही नर्सिंग और मिडवाइफरी में 3 साल का डिप्लोमा होना चाहिए। जबकि, असिस्टेंट और स्टेनो पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर्स की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा नर्स पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की आयु 18 साल से 30 साल और साइंटिफिक असिस्टेंट पद के लिए 18 साल से 35 साल के बीच होनी चाहिए। तथा असिस्टेंट और स्टेनो पद के लिए न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 28 साल होनी चाहिए। सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा की विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं।