SBI-RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS

SBI PO Notification 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने विभिन्न ब्रांचों में प्रॉबेशनरी ऑफिसर्स (PO) की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक PO के कुल 2056 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी भर्ती के लिए 25 अक्टूबर तक SBI की अधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/careers or https://www.sbi.co.in/careers पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।

इन पदों पर नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को तीन चरणों में परीक्षा होगी। जिसमे प्रीलिम्स, मेन और इंटरव्यू राउंड को क्लियर करना होगा। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार इस भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा नवंबर/दिसंबर 2021 में आयोजित हो सकती है। जबकि मेन्स परीक्षा दिसंबर 2021 में संभावित है। इंटरव्यू (तीसरा फेज) फरवरी 2022 के दूसरे या तीसरे सप्ताह में आयोजित होगा। परीक्षा का रिजल्ट फरवरी या मार्च 2022 में घोषित होगा।

योग्यता

प्रॉबेशनरी ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।

आयु सीमा

अभ्यर्थियों की आयु 1 अप्रैल 2021 को 21 वर्ष से कम और 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में भारत सरकार के नियुमों के मुताबिक छूट दी जाएगी।

भर्ती से संबंधित मुख्य पॉइंट्स

  • ऑन-लाइन आवेदन प्रारंभ  तिथि       : 05 अक्टूबर 2021
  • ऑन-लाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 25 अक्टूबर 2021
  • फीस जमा करने की तिथि          : 05 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक
  • प्रारंभिक परीक्षा का कॉल लेटर डाउनलोड : नवंबर माह का पहला / दूसरा सप्ताह
  • चरण- I:  ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा     : नवंबर/दिसंबर 2021
  • प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम की घोषणा   :  दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा कॉल लेटर डाउनलोड       : दूसरा/तीसरा सप्ताह दिसंबर 2021 से
  • चरण- II: ऑनलाइन मुख्य परीक्षा       : दिसंबर 2021
  • मुख्य परीक्षा के परिणाम की घोषणा      : जनवरी 2022
  • चरण- III: साक्षात्कार (या साक्षात्कार और समूह अभ्यास) : फरवरी 2022 का दूसरा/तीसरा सप्ताह
  • अंतिम परिणाम की घोषणा : फरवरी/मार्च 2022

ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें।

PO भर्ती नोटिफिकेशन

यह भी पढ़ें:

Railway Recruitment 2021: रेलवे में 10वीं पास के लिए 2945 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन