Top 10 Universities in India 2023

NIRF University Ranking 2023: केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा वर्ष 2023 के लिए देश भर के विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। शिक्षा मंत्रालय द्वारा 5 जून 2023 को जारी नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) रैंकिंग 2023 के मुताबित यूनिवर्सिटी रैंकिंग में IISC बेंगलुरु को पहला स्थान मिला है, जबकि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) दिल्ली को दूसरा और जामिया मिलिया इस्लामिया को तीसरे स्थान पर जगह दी गई है। चौथे स्थान पर जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता तथा पांचवे स्थान पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) है।

देश के टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में आईआईटी मद्रास ने लगातार आठवें साल शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। जबकि IIT दिल्ली को दूसरा और IIT बॉम्बे को तीसरा स्थान दिया गया है।

देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों की तो एनआइआरएफ रैंकिंग 2023 के मुताबिक गुजरात के अहमदाबाद स्थित भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM अहमदाबाद) पहले पायदान पर है। इसके बाद दूसरे स्थान पर IIM बैंगलोर है जबकि तीसरे स्थान पर IIM कोझिकोड है।

देश के टॉप मेडिकल कॉलेज की रैंकिंग में AIIMS नई दिल्ली को टॉप मेडिकल इंस्टिट्यूट्स का दर्जा मिला है। दूसरे स्‍थान पर PGIMER, चंडीगढ़ है जबकि तीसरी रैंक Christian Medical College, वेल्लौर को मिली है।

देश के टॉप कॉलेज की रैंकिंग में दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस ने पहला स्थान हासिल किया है। जबकि हिंदू कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया है। इसके बाद प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई का स्थान है।

अगर ओवरऑल NIRF रैंकिंग की बात करें तो भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास को देश का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान घोषित किया गया है। आइआइटी मद्रास को ओवरऑल कटेगरी में पहली रैंक प्राप्त हुई है, जो कि लगातार पांचवें साल में भी बनई हुई है। दूसरे स्थान पर भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) बेंगलूरू है।

भारत की टॉप 10 यूनिवर्सिटी (Top 10 University of India)

  1. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु (Indian Institute of Science, Bengaluru)
  2. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली (Jawaharlal Nehru University, New Delhi)
  3. जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली (Jamia Millia Islamia, New Delhi)
  4. जादवपुर यूनिवर्सिटी कोलकाता (Jadavpur University Kolkata)
  5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी (Banaras Hindu University, Varanasi)
  6. मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल (Manipal Academy of Higher Education, Manipal)
  7. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयम्बटूर (Amrita Vishwa Vidyapeetham, Coimbatore)
  8. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर (Vellore Institute of Technology, Vellore)
  9. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ (Aligarh Muslim University, Aligarh)
  10. हैदराबाद यूनिवर्सिटी, हैदराबाद (University of Hyderabad, Hyderabad)

Top 10 Engineering College India Rankings 2023:

  1. Indian Institute of Technology Madras
  2. Indian Institute of Technology Delhi
  3. Indian Institute of Technology Bombay
  4. Indian Institute of Technology Kanpur
  5. Indian Institute of Technology Roorkee
  6. Indian Institute of Technology Kharagpur
  7. ndian Institute of Technology Guwahati
  8. Indian Institute of Technology Hyderabad
  9. National Institute of Technology Tiruchirappalli
  10. Jadavpur University

Overall Top 10 India Rankings 2023:

  1. Indian Institute of Technology Madras
  2. Indian Institute of Science Bengaluru
  3. Indian Institute of Technology Delhi
  4. Indian Institute of Technology Bombay
  5. Indian Institute of Technology Kanpur
  6. All India Institute of Medical Sciences, Delhi
  7. Indian Institute of Technology Kharagpur
  8. Indian Institute of Technology Roorkee
  9. Indian Institute of Technology Guwahati
  10. Jawaharlal Nehru University, New Delhi

Top 10 College India Rankings 2023:

  1. Miranda House, New Delhi
  2. Hindu College,New Delhi
  3. Presidency College, Chennai, Tamil Nadu
  4. PSGR Krishnammal College for Women, Coimbatore, Tamil Nadu
  5. Xavier`s College, Kolkata
  6. Atma Ram Sanatan Dharm College, New Delhi
  7. Loyola College, Chennai, Tamil Nadu
  8. Rama Krishna Mission Vivekananda Centenary College, Kolkata
  9. Kirori Mal College New Delhi
  10. Lady Shri Ram College For Women New Delhi
  11. Shri Ram College of Commerce New Delhi

Top 10 Medical College India Rankings 2023:

  1. All India Institute of Medical Sciences, Delhi
  2. Post Graduate Institute of Medical Education and Research, Chandigarh
  3. Christian Medical College, Vellore, Tamil Nadu
  4. National Institute of Mental Health & Neuro Sciences, Bangalore
  5. Jawaharlal Institute of Post Graduate Medical Education & Research Puducherry
  6. Amrita Vishwa Vidyapeetham, Coimbatore,Tamil Nadu
  7. Sanjay Gandhi Postgraduate Institute of Medical Sciences Lucknow
  8. Banaras Hindu University, Varanasi
  9. Kasturba Medical College, Manipal, Karnataka
  10. Sree Chitra Tirunal Institute for Medical Sciences and Technology Thiruvananthapuram, Kerala

Top 3 Law College India Rankings 2023:

  1. एनएलयू बेंगलुरु
  2. एनएलयू दिल्ली
  3. नलसार, हैदराबाद

कृषि और संबद्ध क्षेत्रकैटेगरी में टॉप 3 संस्थान

  1. भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली
  2. राष्ट्रीय डेयरी संस्थान, करनाल
  3. पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना