कोविड से ठीक होने के बाद शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली एम्स में भर्ती

0
817

नई दिल्ली : हाल ही में कोरोना से उबरे केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें आज दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। बता दें, 21 अप्रैल को शिक्षा मंत्री की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। मिली जानकारी जानकारी के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्री को कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण मंगलवार की सुबह एम्स में भर्ती कराया गया।