जनसमस्याओं को लेकर एकेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी करेगी आंदोलन

0
550

सतपुली : विकासखंड एकेश्वर के अन्तर्गत नौगांवखाल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऐकेश्वर की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत द्वारा की गयी। बैठक में ऐकेश्वर ब्लॉक में जंगली जानवरों से खेतीबाड़ी को नुकसान, चौबट्टाखाल तहसील के अधूरे लटके काम को पूर्ण करवाने को लेकर विचार किया गया।  ब्लॉक अध्यक्ष जसपाल सिंह रावत ने कहा कि इन समस्याओं से अगर जल्द निजात नही पाया गया तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऐकेश्वर एक वृहद आंदोलन कर धरना-प्रदर्शन करेगी और सरकार को नींद से जगाने का पूरा प्रयास करेगी।

बैठक के दौरान कविन्द्र इष्टवाल ने कहा कि कांग्रेस को एकजुट एकमुट होकर गांव स्तर पर, न्याय पंचायत स्तर पर सदस्यता अभियान चलाना होगा और कांग्रेस की विचारधारा से नए लोगों को जोड़ना होगा।

इस अवसर पर कवीन्द्र इस्टवाल, माया गुसांई, मनोहर लाल पहाड़ी, पंकज पोखरियाल, राजकमल, प्रताप सिंह बिष्ट, प्रवेन्द्र, कैलाश, कल्याण सिंह रावत, बिजेंद्र सिंह, सविन्द्र सिंह, मनपाल, रविन्द्र कुमार, जितेन्द्र सिंह नेगी, कृष्णपाल सिंह, यशेन्द्र, महेन्द्र सिंह, महेन्द्र सिंह, विकास रावत आदि मौजूद रहे।

मनीष खुगशाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here