Home उत्तराखण्ड चिपको आंदोलन के प्रणेता, पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना संक्रमण के बाद एम्स...

चिपको आंदोलन के प्रणेता, पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा कोरोना संक्रमण के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती

Environmentalist Sundarlal Bahuguna

चिपको आंदोलन के प्रणेता, पदम विभूषण व प्रख्यात पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। एम्स अस्पताल से मिली जानकारी में अनुसार पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को पिछले एक सप्ताह से बुखार व खांसी की शिकायत थी। आज दोपहर करीब 12:30 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव है। उन्हें कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। सुंदरलाल बहुगुणा को अभी सांस लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही है। उनकी स्थिति सामान्य है और उनकी अन्य स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है।