hnb-gahwal-university-srinagar

श्रीनगर गढ़वाल: हेमवती नदंन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर के बिड़ला परिसर में शुक्रवार सुबह छात्र संघ के आठ पदों पर हुए मतदान के परिणाम देर शाम जारी कर दिए गए हैं। देर शाम जारी किये गए चुनाव परिणामों के अनुसार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संदीप राणा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। जबकि आर्यन ग्रुप के राम प्रकाश ने सचिव पद पर विजय प्राप्त की है। वहीँ उपाध्यक्ष पद पर आइसा छात्र संगठन के अंकित उछोली विजयी हुए हैं। शुक्रवार को छात्र संघ के आठ पदों के लिए हुई मतदान प्रक्रिया में कुल 8,500 में से लगभग 5,341 छात्र-छात्राओं ने अपने मत का प्रयोग किया।

सुबह लगभग आठ बजे से शुरू हुआ मतदान, दोपहर दो बजे तक चला। जिसमें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस बार चुनावों में छात्राओं में अधिक उत्साह देखने को मिला। देर शाम करीब 6.30 बजे विजेताओं की घोषणा की कर दी गई। चुनाव परिणाम आने के बाद विजेता प्रत्याशियों ने नगर में जुलूस निकालकर जीत की ख़ुशी मनाई।

अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संदीप राणा ने जय हो ग्रुप के अमित को 74 वोटों से हराया दी। तथा सचिव पद के लिए आर्यन छात्र संगठन के राम प्रकाश रेम्स ने एनएसयूआई प्रत्याशी को 155 मतों से मात दी। वहीँ उपाध्यक्ष के लिए आइसा के अंकित उछोली ने छात्रम संगठन के राहुल सोनी को 1396 मतों से पराजित किया। सह सचिव पद पर पूजा भंडारी ने अपने निकटतम प्रत्याशी को 2126 मतों से हराया।

कोषाध्यक्ष पद पर शिवानी धनाई ने मनीष रावत को 1358 मतों से हराया है। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि (UR) पद पर शुभम गोस्वामी ने गौरव राणा को 1263 मतों से प्रराजित किया। छात्रा प्रतिनिधि के लिए मीना रावत ने शिवानी पाण्डेय पर 412 से अधिक मतों से जीत दर्ज की। इसके अलावा छात्र प्रतिनिधि के लिए अमन रावत तथा अंकित सिंह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए। विश्वविद्यालय के चुनाव अधिकारी ने सभी पदों पर जीत की घोषणा की।