Home ग्रेटर नोएडा अहमदाबाद से आए डाइअबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एलवाई...

अहमदाबाद से आए डाइअबीटीज़ विजय रथ को जिलाधिकारी गौतमबुध नगर सुहास एलवाई ने झंडी दिखाकर राजघाट के लिए किया रवाना

diabetes-vijay-rath-flagg-off

ग्रेटर नोएडा : रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया ने विश्व हृदय दिवस के दिन आयोजित मेगा इवेंट “वन नेशन, वन डे, वन मिलियन ब्लड शुगर टेस्टिंग” अभियान में पूरे भारत वर्ष में 10 लाख लोगों के ब्लड शुगर की नि:शुल्क जाँच की गयी थी।

मधुमेह के लिए लोगों को और जागरूक बनाने के लिए RSSDI ने 01 अक्टूबर को अहमदाबाद के गांधी धाम से डाइअबीटीज़ विजय रथ को रवाना किया गया था। यह रथ यात्रा गुजरात से राजस्थान के अलग अलग शहरों (उदयपुर, कोटा, अजमेर, कुचामन सिटी, जयपुर, अलवर), हरियाणा में फ़रीदाबाद होते हुए गुरुवार दोपहर गौतमबुद्ध नगर पहुंची। रथ यात्रा के साथ 2 महिला चिकित्सक भी स्वयं कार चलाते हुए अहमदाबाद से दिल्ली पहुँची। रथ का स्वागत ग्रेटर नोएडाडा में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, डॉ अनुज माहेश्वरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिसर्च सोसाइटी फॉर द स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (RSSDI) , डॉ रिशि शुक्ला अध्यक्ष RSSDI उत्तर प्रदेश, डॉ नरसिंह वर्मा सचिव RSSDI उत्तर प्रदेश ने किया।diabetes-vijay-rath-flagg-off

इसके उपरांत सुहास एलवाई ज़िलाधिकारी गौतमबुध नगर ने नोएडा के सेक्टर 27 में मधुमेह विजय रथ को झंडी दिखाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि स्थल, राज घाट के लिए रवाना किया। इस अवसर पर RSSDI के सदस्यों ने स्मृति चिन्ह देकर ज़िलाधिकारी को सम्मानित किया। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने इस प्रयास को डायबीटीज़ के लिए जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर पूरे भारत में कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. अमित गुप्ता, डॉ आर के गुप्ता निदेशक जिम्स, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अमितेश अग्रवाल, डॉ. विमल अग्रवाल, अजय उपस्थित रहे।