Home उत्तराखण्ड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन श्रीनगर शाखा ने तहसील में दिया धरना

जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन श्रीनगर शाखा ने तहसील में दिया धरना

General-OBC-Association

श्रीनगर गढ़वाल : उत्तराखंड जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी पर लगाए गए आरोपों की जांच के विरोध में श्रीनगर शाखा के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुक्रवार को श्रीनगर तहसील में धरना दिया। धरने के दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा गया।General-OBC-strike

पदाधिकारियों ने ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ जांच को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा जल्द ही जांच के आदेश वापस नहीं लिए गए तो जनरल ओबीसी एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पर जो भी आरोप लगाए जा रहे है वह सभी निराधार है। पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने वाले पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ जांच करवाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि बीते 18 मार्च 2020 को सरकार के साथ हुए समझौते में यह भी तय हुआ था कि किसी भी पदाधिकारी तथा सदस्य का उत्पीड़न आंदोलन के परिपेक्ष्य में नहीं होगा। इसके बावजूद भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी पर जिस तरह से आरोप लगाए गए हैं, उससे सामान्य ओबीसी वर्ग के समस्त कर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों की समस्याओं को उठाने वाले पदाधिकारियों पर झूठे आरोप लगाकर उनके खिलाफ जांच करवाकर फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। कर्मियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि सरकार इसे हल्के में लेती है तो यह सरकार की भारी भूल है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही जांच के आदेश खारिज नहीं किए तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

धरने में महेश गिरी मुख्य संयोजक, जसपाल सिंह गुसांई शाखा अध्यक्ष, मनोज भण्डारी मन्त्री, श्रीकृष्ण उनियाल मीडिया प्रभारी, सौरभ नौटियाल संयुक्त मन्त्री, एसपी नौटियाल सलाहकार, राकेश रावत संयोजक, पूजा नेगी उपाध्यक्ष, शंकर कैंथोला,सोनम रावत, संगीता नेगी, अमित, देवानंद बहुगुणा आदि उपस्थित थे।