Home उत्तर प्रदेश ग्रेनो की चंद्रा गौतम ने राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन...

ग्रेनो की चंद्रा गौतम ने राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक किया अपने नाम

चंद्रा गौतम

ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा यहां आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में रहने वाली चंद्रा गौतम ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रतियोगिता में चंद्रा ने भाला फेंक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

चंद्रा गौतम की इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश पैरा एथलीट संघ के पदाधिकारियों ने बधाई और सराहना की है। पैरा एथलीट चंद्रा गौतम ने बताया कि राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम से खेलते हुए भाला फेंक में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

उनका कहना है कि जिले में स्पोर्ट्स के काफी बड़े स्टेडियम है, लेकिन भाला फेंक की सुविधा किसी में भी नहीं है। ऐसे में खिलाडियों को सुविधाओं के अभाव में खेलना और प्रशिक्षण लेना पड़ता है। ऐसे में प्रशासन से मांग है कि खिलाडियों के लिए खेल सुविधा पर मुहैया कराए।