Home उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड पुलिस के प्लाटून कमांडर की कोरोना से मौत, सीएम त्रिवेन्द्र ने...

उत्तराखण्ड पुलिस के प्लाटून कमांडर की कोरोना से मौत, सीएम त्रिवेन्द्र ने जताया गहरा दुःख

Platoon Commander Shivraj Singh Rana

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 46 वीं वाहिनी पीएसी के प्लाटून कमांडर शिवराज सिंह राणा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय राणा इस कठिन दौर में जनसेवा करते हुए कोरोना संक्रमित हुए थे। कोरोना योद्धा राणा के बलिदान को नमन करते हुए मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्वर्गीय शिवराज सिंह राणा के परिवार के साथ है।