Home ग्रेटर नोएडा जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़े हाथ

जरूरतमंदों की मदद के लिए बढ़े हाथ

ग्रेटर नोएडा : जरूरतमंदों की मदद के लिए सेक्टर अल्फा-टू के लोगों ने अपना हाथ आगे बढ़ाया है। रविवार को सेक्टरवासियों ने गरम कपड़े, कंबल और जूते सहित अन्य सामान दान किया। नंदी ट्रस्ट द्वारा एकत्र किए गए इन सामानों को जरुरतमंदों के बीच बांटा जाएगा।

अल्फा टू आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जितेंद्र मावी ने बताया कि रविवार को नंदी ट्रस्ट के सदस्य सेक्टर में पहुंचे। लोगों द्वारा स्वेटर, कंबल, जूते व अन्य सामान देकर जरूरतमंदों की मदद के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग किया। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। मकर संक्रांति का पर्व नजदीक आ रहा है। मकर संकान्ति पर दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के एक दिन बाद पशु साम्राज्य विशेष रूप से देसी गाय को याद किया जाता है। इस मौके पर अल्फा टू आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष जितेंद्र मावी के अलावा योगेश जोशी, अनिल चौधरी सहित नंदी ट्रस्ट के कई लोग मौजूद रहे।