Home उत्तराखण्ड श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पत्थर, कार...

श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही कार के ऊपर गिरा भारी-भरकम पत्थर, कार के परखच्चे उड़े

Heavy stone falls on car

ऋषिकेश : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज शाम करीब साढ़े 4 बजे श्रीनगर से ऋषिकेश आ रही एक बोलेरो संख्या uk09-ta-0058 पर अचानक पहाड़ी से बोल्डर गिर गया। बोल्डर गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के वक्त कार में चार व्यक्ति सवार थे, जिसमें आगे बैठे चालक और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोट आई है। दोनों घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बोल्डर कार के बोनट और छत पर गिरा। बोल्डर गिरते ही वहां चीख पुकार मच गई। हादसे में कार सवार दो लोग कार में ही फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए। हादसा कौड़ियाला-सिंगटाली के बीच हुआ।

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना व्यासी पुलिस चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार के अंदर फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाला। तुरंत ही दोनों घायलों को एसपीएस राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया। फिलहाल एम्स में ही दोनों घायलों का उपचार चल रहा है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। घायलों की पहचान पूरन सिंह देवलदार कुंजापुरी जनपद टिहरी गढ़वाल और मनोज शर्मा निवासी कनखल हरिद्वार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड: नैनीताल के प्रसिद्ध कैंची धाम में तेज बारिश से तबाही