Home उत्तराखण्ड JEE Advanced Result 2023: आईआईटी प्रवेश परीक्षा JEE Advanced के नतीजे घोषित,...

JEE Advanced Result 2023: आईआईटी प्रवेश परीक्षा JEE Advanced के नतीजे घोषित, हैदराबाद जोन के वाविलला रेड्डी ने किया टॉप

jee advanced result 2023

IIT JEE Advanced Result 2023: आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को जारी कर दिया गया है। हैदराबाद जोन के वाविलला चिदविलास रेड्डी ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस में शीर्ष स्थान हासिल किया है। रेड्डी ने 360 अंकों में से 341 अंक हासिल किए। वहीँ IIT हैदराबाद जोन की ही नयाकांति नगा भव्या श्री 298 अंक प्राप्त कर लड़कियों में शीर्ष स्थान पर रहीं।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) में दाखिले के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड चार जून को आयोजित की गई थी। आईआईटी-जेईई एडवांस्ड के दोनों पत्रों की परीक्षा में कुल 1,80,372 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा उत्तीर्ण की। कुल 125 विदेशी उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2023 की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 108 उपस्थित हुए और 13 ने परीक्षा उत्तीर्ण की है।

दिल्ली जोन से प्रभव खंडेलवाल टॉपर

दिल्ली जोन से प्रभव खंडेलवाल टॉपर हैं। उनकी ऑल इंडिया रैंकिंग 6 है। वह राजस्थान के भरतपुर जिले के निवासी हैं। प्रभव  का ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम मेन में 61वां रैंक था, जिसके बाद उन्होंने अपने शिक्षकों से बात की और पूरे सिलेबस को केवल एक माह से भी कम वक्त पर रिवाइज कर डाला। प्रभव का लक्ष्य आईआईटी बॉम्बे से कंप्यूटर साइंस में बीटेक में एडमिशन लेना है, जिसके लिये उन्होंने टॉप 100 में शामिल होने का टार्गेट बनाया था।