Home एजुकेशन/ जॉब्स भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, देखें...

भारतीय तटरक्षक बल में सहायक कमांडेंट के पदों पर निकली भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया

Indian Coast Guard Recruitment

Indian Coast Guard AC Recruitment 2022: भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) ने सहायक कमांडेंट (ग्रुप ए गजेटेड ऑफिसर) के कई पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत जनरल ड्यूटी (GD), जनरल ड्यूटी (महिला / एसएसए), जनरल ड्यूटी (पायलट / नेविगेटर), कॉमर्शियल पायलट लाइसेंस (सीपीएल-एसएसए), टेक्निकल (इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स) और लॉ एंट्री के रिक्त पद भरे जाएंगे। आवेदन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2022 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: सीआईएसएफ ने निकाली एक हजार से ज्यादा भर्ती, सैलरी 65 हजार से ज्यादा

Indian Coast Guard AC Recruitment 2022: योग्य उम्मीदवार 26 फरवरी 2022 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Indian Coast Guard AC Recruitment 2022: जनरल ड्यूटी जीडी, पायलट, नेविगेटर और महिला एसएसए पद के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यायल या संस्थान से 60% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा उसके पास 12वीं तक एक विषय के रूप में मैथ्स और फिजिक्स होना चाहिए।

Indian Coast Guard AC Recruitment 2022: इसी तरह अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षिक योग्यता मांगी गई है। आवेदन के लिए शैक्षिक योग्यता जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार का जन्म 1 जुलाई 1998 के बाद और 30 जून 2002 से पहले हुआ होना चाहिए।