happy-dhanteras-2021

Dhanteras 2021: धनतेरस का पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल धनतेरस का पावन पर्व कल यानी मंगलवार (2 नवम्बर) को है। धनतेरस के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी, धन के देवता कुबेर और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करने वाले धनवंतरि की विशेष पूजा के साथ बर्तन आदि खरीदने का खास महत्व है। धनतेरस के दिन किसी भी प्रकार का सामान आदि खरीदने के लिए अत्यंत ही शुभ माना जाता है। विशेष रूप से वाहन, घर, सोना, चांदी, बर्तन, कपड़े, धनिया, झाडू खरीदने का महत्व है। मान्यता है कि इस दिन सोना, चांदी, बर्तन, जमीन की खरीदने से इनमें बढ़ोतरी होती है। इस वर्ष धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त एक घंटे 52 मिनट तक रहेगा। शाम 6:18 से 8:11 बजे तक शुभ मुहूर्त में खरीदारी कर सकते हैं। धनतेरस तिथि की शुरुआत 2 नवंबर को 11.31 AM से होगी और समाप्ति 3 नवंबर को 09:02 AM पर।

इस तरह करें पूजा

इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार और आंगन में दीपक जलाये जाते हैं। क्योंकि इस दिन से दीपावली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है। धनतेरस पर शाम के समय एक दीपक यम देवता के नाम पर भी जलाया जाता है। मान्यता है ऐसा करने से यमदेव प्रसन्न होते हैं और परिवार के सदस्यों की अकाल मृत्यु से सुरक्षा करते हैं। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा के लिए उनकी तस्वीर पूर्व में स्थापित करें। इस दौरान भगवान कुबेर का जाप करें। हाथ में जल लेकर तीन बार आचमन कर भगवान धन्वंतरि का ध्यान करें। तस्वीर पर रोली, अक्षत, पुष्प, जल, दक्षिणा, वस्त्र, कालवा, धूप और दीप अर्पित करें।

धनतेरस 2021 तिथि और शुभ मुहूर्त 

  • धनतेरस2021- 02 नवंबर, मंगलवार
  • धनतेरस मुहूर्त – शाम 06 बजकर 18 मिनट से लेकर रात के 08 बजकर 11 मिनट तक
  • धनतेरस पर शुभ खरीदारी की अवधि :1 घंटे 52 मिनट तक
  • प्रदोषकाल : 17:35 मिनट से 20:11 मिनट तक
  • वृषभकाल : 18:18 मिनट से 20:14: मिनट तक